- एलपीजी पंचायत आयोजन में दिये गये सुरक्षा के टिप्स
औरैया। बाबरपुर कस्बे में स्थिति भारत गैसे ऐजेन्सी की ओर से क्षेत्र के ग्राम सॉफर में एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें उपभोक्ताओ को गैस सुरक्षा के टिप्स देते हुए उन्हे जागरूक किया गया। द्रोपदी गैस ऐजेन्सी के मालिक एस हरेन्द्र ने उपभोक्ताओ को जागरूक करते हुये बताया कि अब कोई भी डिलीवर ऐजेन्ट आपका सिलेण्डर नही वेंच सकता है। उन्होेने उपभोक्ताओ को गैस ऐजेन्सी पर आकर के केवाईसी कराने की सलाह देते हुये बताया कि वह जब भी सिलेण्डर घर पहुचेगा तब डिलीवर कोड देना होगा उन्होेने यह भी बताया कि गैस लेते समय सिलेण्डर को चैक जरूर करवा ले तथा गैस पाईप को ऐजेन्सी से ही लेकर लगाये। उन्होने बताया कि गैस अगर लीकेज हो रही हो तो सभी दरवाजे खिड़की खोलदे तथा ऐजेन्सी के मैकेनिक को बुलाकर कर गैस का मैन्टीनेन्स कराये। उन्होने सुरक्षित रहकर गैस का उपयोग करने की सलाह दी है। कार्यक्रम का संचालन ब्रांच मैनेजर मिस्टर बाबू ने किया तथा इस अवसर पर सुनील कुमार, रवि, अंकित, रामबाबू, दीपक सहित भारी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे।







