MIRZAPUR NEWS: गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन पर प्रयाग जोन के कांग्रेस के साथियों का प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के तत्वाधान में कार्यक्रम होना था बीजेपी सरकार ने कांग्रेस के लोगों को 11 बजे रात से ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि वोट चोरी मामले को उजागर करने के बाद बीजेपी सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई है। बीजेपी सरकार को बेनक़ाब किया जा रहा है। इसी बौखलाहट का परिणाम है कि भाजपा सरकार ने देर रात पुलिस भेजकर कांग्रेस के नेताओं को हाउस अरेस्ट करवा कर उनके बनारस जाने पर पाबंदी लगा दी जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि रायबरेली में लोकसभा के विपक्ष के नेता जननायक राहुल गांधी के काफिले को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मंत्री द्वारा रोका गया साथ बीजेपी सरकार के तानाशाही मानसिकता को भी उजागर करता है श्री खान ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना और जनहित के मुद्दे उठाना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है। लेकिन मोदी सरकार जनता से जुड़े सवालों से भाग रही है। और सच्चाई सामने आने से डर रही है। खान ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा हाउस अरेस्ट की कड़ी निंदा करते हैं और जनता से अपील करते है कि वे इस तानाशाही प्रवृत्ति के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करें और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें हाउस अरेस्ट में शामिल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीप चन्द्र जैन, गुलाबचंद पांडे, राजधर दुबे, शिव शंकर पांडे, संजय दुबे, राम लखन, मास्टर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।







