Home उत्तर प्रदेश दिव्यांगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मांगी सुविधाएं

दिव्यांगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मांगी सुविधाएं

सुविधा न मिलने पर आंदोलन की दो चेतावनी

FATEHPUR NEWS: दिव्यांग अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में दिव्यांगों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगों का त्वरित निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। दिव्यांगों की प्रमुख मांगों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता शामिल करना, पात्र दिव्यांगों को अंत्योदय कार्ड दिए जाएं, UDID कार्ड वितरण की प्रक्रिया तेज की जाए, महंगाई के मद्देनजर मासिक पेंशन बढ़ाकर 5000 रुपये की जाए, आर्थिक सहायता की राशि एक लाख रुपये की जाए, उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार दिव्यांगों के लिए आरक्षित सरकारी पदों को भरा जाए, सभी विभागों में उनकी पदोन्नति सुनिश्चित की जाए, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से चलाई जाएं, 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को एसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाए, दिव्यांग एक्ट 2016 को पूरी तरह लागू किया जाए इससे उनका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण रुकेगा तथा वर्ष 2001 में बना दिव्यांग अतिथि गृह खाली कराकर दिव्यांगों को दिया जाए। इस अवसर पर श्रवण कुमार सिंह, चुन्नीलाल, महेश सिंह, राजकुमारी, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, राजेश और विवेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे हैं।