प्रधान एवं विधायकाें को बांटा गया निमंत्रण
FATEHPUR NEWS: अमौली में दुर्गा पूजा समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत चावल वितरण से की। सबसे पहले ग्राम प्रधान शिवकुमारी सोनकर और समाजसेवी प्रकाश चंद सोनकर (बंटू भैया) को चावल देकर आमंत्रित किया गया। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारी जहानाबाद विधानसभा के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के पास पहुंचे। कमेटी ने बिंदकी विधानसभा के विधायक जय कुमार सिंह जैकी को भी आगामी कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। पदाधिकारियों ने सभी गणमान्य व्यक्तियों के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र सौंपा।







