Home आस्था क्षमा वाणी पूजन के साथ किया दसलक्षण पर्व का समापन

क्षमा वाणी पूजन के साथ किया दसलक्षण पर्व का समापन

SAHARANPUR NEWS: चिलकाना सुल्तानपुर जैन समाज के लोगों ने रविवार को दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन जैन मंदिर में क्षमा वाणी पूजा के साथ दसलक्षण पर्व का समापन किया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों द्वारा एक दूसरे के सामने हाथ जोड़कर  क्षमा मांगी। प्रातः काल दिगंबर जैन मंदिर चिलकाना जैन समाज के लोगों द्वारा शांति धारा व संयुक्त रूप से क्षमा वाणी पूजा की गई । इसके पश्चात  जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों द्वारा हाथ जोड़कर  एक दूसरे उनके द्वारा  बोले गए शब्दों से, भाव से या मौन से, उनकी उपस्थिति मात्र से या उनकी अनुपस्थिति मात्र से किसी के भी हृदय को यदि कोई ठेस पहुंची हो या जाने अनजाने में  किसी क़ो कष्ट पहुंच हो तो इसके लिए सभी ने एक दूसरे के सामने हाथ जोड़कर अपने परिवार के साथ क्षमा  मांगी । इस अवसर पर जैन समाज चिलकाना के अध्यक्ष राकेश जैन,तरसैन जैन, जिनेंद्र जैन, अभिनंदन जैन, प्रमोद जैन,पवन जैन, नगर सभासद अनुपम जैन,आदि बड़ी संख्या मे जैन समाज की महिला पुरुष मौजूद रहे।