Home उत्तर प्रदेश राज्यपाल ने सौम्या खरे को  राजनीतिक विज्ञान में दी उपाधी

राज्यपाल ने सौम्या खरे को  राजनीतिक विज्ञान में दी उपाधी

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली शोधार्थी सौम्या खरे ने राजनीति विज्ञान विषय में  शोध कर शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह शोध डॉ. रवि रमेशचंद्र शुक्ल (एसोसिएट प्रोफेसर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली), डॉ. आर.बी. मौर्य (बी.के.डी. कॉलेज, झाँसी) तथा डॉ. संदीप सिंह (राजनीति विज्ञान विभाग, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी) के निर्देशन में पूर्ण हुआ। सौम्या खरे इस उपलब्धि का श्रेय पिता बृज किशोर खरे माँ  साधना खरे व अनन्या खरे की बड़ी बहन को देती है
अपने शोध में सौम्या ने 21वीं सदी में भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में आए बदलावों का सूक्ष्म विश्लेषण किया, विशेषकर मोदी शासनकाल (2014 के बाद) में। उन्होंने रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा सहयोग, वैश्विक मंचों पर साझेदारी, और कूटनीतिक समीकरणों को आधार बनाकर दोनों देशों के संबंधों की गहराई को दर्शाया।जिसको लेकर राज्यपाल ने उनको संम्मानित किया। इस मौके कुंदन सोलंकी, सन्दीप श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा, प्रतीक  सैमसंग, मुस्ताक अली आदि ने हर्ष व्यक्त किया।