BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) शुक्रवार को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 –177/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबन्धित वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र अकबर अली निवासी ग्राम विशुनपुर टनटनवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर उम्र 24 वर्ष को थाना को0 क्षेत्र जरवा से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादिनी द्वारा दी गई तहरीरी सूचना कि स्वयं की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को मेरे गांव के इमरान पुत्र अकबर अली द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना पचपेड़वा बलरामपुर में दिनांक 04.09.2025 को मु0अ0सं0-0177/2025 धारा- 137(2)/87 बी0एन0एस पंजीकृत किया गया था।







