BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय शुक्रवार को जनपद में (ईद-ए-मिलादुन्नबी) का पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सकुशल, शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया लिया गया। भ्रमण के दौरान (ईद-ए-मिलादुन्नबी) त्योहार सकुशल संपन्न कराने हेतु ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील व सतर्क रहने के दिशा निर्देश दिए गए जिससे यह सुनिश्चित किया गया कि पर्व पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हो सके। जनपदीय पुलिस द्वारा बारावफात (ईद-ए-मिलादुन्नबी) का त्यौहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सकुशल संपन्न कराया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय द्वारा सर्किल तुलसीपुर, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री द्वारा सर्किल नगर, क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा सर्किल ललिया व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सर्किल उतरौला में संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, साथ ही ड्यूटीरत कर्मियों को जनमानस के साथ मृदु व्यवहार करने व ड्यूटी के दौरान सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।







