Home उत्तर प्रदेश भारत को विश्व की प्रथम अर्थव्यवस्था बनाने में सीए की अहम भूमिका:विवेक...

भारत को विश्व की प्रथम अर्थव्यवस्था बनाने में सीए की अहम भूमिका:विवेक बरनवाल

MIRZAPUR NEWS: जीएसटी काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार की वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण द्वारा जीएसटी के 18% एवं 28% के स्लैब को कम करते हुए लगभग 83 वस्तुओं पर जीएसटी कम करके या खत्म करके जो निर्णय लिया गया। जनपद के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट रवि कल्याणी से वृहद चर्चा हुई एवं सीए रवि कल्याणी ने कहा की कहीं न कहीं भारत को विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बनाने में एक चमत्कार का काम करेंगी। बच्चों के पठन पाठन संबंधित सामग्री पर 0% जीएसटी कर बच्चों को बहुत बड़ा उपहार दिया गया। साथ ही साथ विभिन्न खान-पान के सामान पर भी 0% जीएसटी कर बहुत बड़ा वरदान दिया गया। सभी व्यापारी एवं फैक्ट्री मालिकों से अनुरोध है की भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना शत् योगदान देकर देश को विश्व की पहली अर्थव्यवस्था बनाने में अपना योगदान दे। ई० विवेक बरनवाल ने कहा की सभी चार्टर्ड एकाउंटेंट व्यापारियों से अनुरोध करें की वह भारत को विश्व की प्रथम अर्थव्यवस्था बनाने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर वैश्य समाज उत्तर प्रदेश मीरजापुर के जिलाध्यक्ष ई० विवेक बरनवाल ने सीए रवि कल्याणी को अंगवस्त्र भेंटकर व्यापारियों को भारत को प्रथम अर्थव्यवस्था बनाने में के लिए अनुरोध किया।