मांधाता ब्लाक की आख्या पर पूरे लाल ग्राम के शिकायतकर्ता रवि ने की आपत्ति
PRATAPGARH NEWS: लोकपाल मनरेगा समाज शेखर की जनसुनवाई बरसात में भी निरंतर जारी रही। बेलखर नाथ धाम ब्लाक के रखहा ग्राम से आये ग्रामीणों ने लोकपाल के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत की। लोकपाल ने नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं मांधाता ब्लाक के पूरे लाल ग्राम के शिकायतकर्ता रवि सिंह ने ब्लाक द्वारा लगाई गई आख्या पर आपत्ति दर्ज कराते हुए 7 सूत्रीय आपत्ति पत्र प्रस्तुत किया। वहीं लोकपाल ने नवागत उपायुक्त मनरेगा संतोष सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात किया और मनरेगा योजना में गुणात्मक सुधार हेतु प्रारंभिक चर्चा की। लोकपाल समाज शेखर ने पूरे लाल के रवि सिंह की आपत्ति को स्वीकार कर संबंधित तत्कालीन सचिव व बीडीओ मांधाता को 5 सितंबर तक लोकपाल कार्यालय में अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। लोकपाल के समक्ष रखहा ग्राम के शिकायत कर्ता ग्रामीणों ने आरोप लगाया की प्रधान बिना कार्य कराये भुगतान ले रहे है और जाब कार्ड मनमाने तरीके से बनाकर उपयोग में लाया जा रहा है। तब लोकपाल समाज शेखर ने उन्हे नियमानुसार शपथ पत्र पर अपना आवेदन प्रस्तुत करने की अपेक्षा की।







