Home उत्तर प्रदेश परामर्श केन्द्र पर आये मामलों में से टीम के सहयोग से 10...

परामर्श केन्द्र पर आये मामलों में से टीम के सहयोग से 10 परिवारों में हुआ समझौता

JALAUN NEWS: महिला परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा वैचारिक मतभेद की वजह से टूटने वाले परिवार के विवादों को निरन्तर सुना जा रहा है । इनु विवादों में महिला पुलिस अधिकारी व अन्य नामित सदस्यों द्वारा पति/पत्नी एवं अन्य परिजनो के मध्य उपजे विवाद में उनकी काउंसलिंग की गयी । जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़ों को एक-दूसरे के साथ आपस में सामंजस्य स्थापित कर पारिवारिक दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी ।