JALAUN NEWS: कोंच सरेराह एक दबंग ने कैंची से चेहरे पर कई बार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक के भाई ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया गया है। पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मोहल्ला आराजी लेन निवासी इस्माईल पुत्र तय्यूम ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 8:30 बजे उसका भाई इसराइल मोहल्ले में स्थित चौक पर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक में कट मारने को लेकर मोहल्ले का ही इमरान भाई के साथ गाली गलौज कर झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर इमरान ने कैंची से भाई के चेहरे और सिर पर कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। इस्माइल ने मामले को लेकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने घायल को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह का कहना है की मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायती पत्र दिया गया है, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







