Home उत्तर प्रदेश वरिष्ठ पत्रकार सलिल पाण्डेय की अगुवाई में पत्रकारों ने डीएम को सौंपा...

वरिष्ठ पत्रकार सलिल पाण्डेय की अगुवाई में पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

MIRZAPUR NEWS वरिष्ठ पत्रकार सलिल पाण्डेय की अगुवाई में पत्रकारों के एक समूह ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पत्रकारों के समूह से कहा कि प्रेस और प्रशासन में सामंजस्य के लिए तीन माह में प्रेस-वार्ता के मुद्दे पर वे जरूर विचार करेंगे। पत्रकारों ने कहा कि इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।
जिले में मां विंध्यवासिनी के प्रति आस्था के बाबत कहा कि लोगों में श्रद्धाभाव बढ़ा है। उन्होंने पत्रकारों द्वारा विन्ध्याचल के वृहद परिक्षेत्र में तारकेश्वर मंदिर, बूढ़ेनाथ, लोहन्दी महाबीर से लेकर बदेवरनाथ तक की पुराणों की प्रति दिए जाने पर कहा कि वे इसका अध्ययन करेंगे।
इसी क्रम में पत्रकारों ने  रजिस्ट्रार, सोसाइटी फर्म्स एंड चिट फंड का दफ्तर मिर्जापुर में खोले जाने के शासनादेश का पालन नहीं होने पर चिंता व्यक्त की तथा कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी यहां कार्यालय खोलने में रुचि नहीं ले रहे। पत्रकारों ने जिला प्रशासन की देखरेख में पत्रकार भवन बनाए जाने तथा मंडलीय अस्पताल के सभी वार्डों में एयरकंडीशनर जाने पर जोर दिया ताकि मरीजों को असुविधा न हो। अंत में मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा, चुनरी वैदिक मंत्रों के साथ जिलाधिकारी को जिले के मंगलमय भविष्य की कामना के साथ प्रदान किया गया। इस अवसर पर सलिल पाण्डेय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मनोज शुक्ल, शिवशंकर उपाध्याय, संजय दुबे, अजय शंकर गुप्ता, राकेश दुबे, मंगलापति दुबे, विश्वजीत दुबे, रोहित गुरु त्रिपाठी, विकास तिवारी,घनश्याम ओझा, रामलाल साहनी एवं श्याम नारायण तिवारी आदि पत्रकार उपस्थित रहे।