Home ऑटो न्यूज़ चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, दो अभियुक्त व बाल...

चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, दो अभियुक्त व बाल अपचारी गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्योरो प्रमुख) घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 03.08.2025 को वादी किस्मत अली पुत्र कुर्बान अली नि0 इटईरामपुर थाना गैड़ास बुजुर्ग द्वारा थाना गैड़ास बुजुर्ग पर तहरीरी सूचना दी गई कि 02.08.2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मेरे चचेरे भाई के घर में घुसकर घर में रखा बक्शा उठा ले गए जिसमें चाँदी की दो हँसुली व एक कड़ा, एक सोने की अंगूठी व कुछ नगद रुपये थे, प्राप्त तहरीर के आधार थाना स्थानीय मु0अ0सं0 70/25 मु0अ0सं0 77/2025 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।  हसमत अली पुत्र किस्मत अली निवासी ग्राम गद्दीपुर इटईरामपुर थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर, शैलेन्द्र कुमार सोनी पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम धुसवा बाजार (गजपुर ग्रन्ट) थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर व एक बाल अपचारी को धुसवा बाजार से गिरफ्तार किया गया व राजेश ज्वैलर्स धुसवा बाजार के दुकान से चोरी गए माल (सफेद धातु के जेवरात व अभियुक्तों के जामातलाशी से 02 अदद मोबाइल व 5200रु नगद) बरामद किया गया व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 317(4) बी0एन0एस की बढोत्तरी कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि साहब हम लोगों को ऐशो आराम के सामान, मोबाइल व मंहगे सामान खरीदने थे जिसके लिए बनाए गए योजनानुसार दिनांक 02/03.08.2025 की रात्रि में बाल अपचारी द्वारा अपनी नानी के सो जाने पर उनके तकिए के नीचे से चाभी निकालकर कमरे का ताला खोलकर हम लोगों को बुला लिया और हम लोगों ने बक्से को छत पर ले जाकर बोरी में भरकर उसको घर के पीछे खेत में ले जाकर ईंट से ताला तोड़कर बक्से से रुपये व जेवरात निकाल लिये व जिसको बाद में मैंने गिनकर देखा था तो 11,500 रुपये व एक चांदी का हसुली व कड़ा मिला था। चोरी का चांदी का हसुली व कड़ा मैंने धुसवा बाजार में राजेश ज्वैलर्स की दुकान पर मौजूद शैलेन्द्र सोनी को 18,300 रुपये में बेचा था। राजेश ज्वैलर्स से प्राप्त रुपयों व बक्शे से बरामद रुपये को हम लोगों ने मिल कर आपस बांट लिया था।