बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारा चाकू
FATEHPUR NEWS: खागा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर महिंचा मन्दिर के पास लूट के इरादे से चलती बाइक सवार से लुटेरों ने महिला को चाकू मार दिया। महिला को घायल अवस्था मे नजदीकी हरदो अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। घायल महिला पुरइन गांव निवासी आरती देवी उम्र लगभग 30 वर्ष अपने मां वा भाई के साथ फ़तेहपुर तारीख से सोमवार को अपने पति पिंटू से तलाक में हुये मुकदमे के फैसले में सवा लाख रुपया लेकर वापस अपने गांव पुरइन जा रही थी। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा और कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर पूंछताछ में जुटी हुई है।







