Home उत्तर प्रदेश टीचर्स सेल्फ केयर टीम एक ऐसी टीम है जो पूरी पारदर्शिता के...

टीचर्स सेल्फ केयर टीम एक ऐसी टीम है जो पूरी पारदर्शिता के साथ काम करती है :अशोक कुमार यादव बी ई ओ कसया

KUSHINAGAR NEWS: शनिवार शाम को कसया स्थित कलश गेस्ट हाउस में टीचर्स सेल्फ केअर टीम की एक बैठक एवं सम्मान समारोह जिला संयोजक अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में टीएससीटी से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा हुई।समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए बीईओ अशोक यादव ने टीएससीटी द्वारा किए जा विभिन्न सहयोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीचर्स सेल्फ केअर टीम एक मात्र ऐसी टीम है जो पूरी पारदर्शिता के साथ काम करती है और अपने वैधानिक सदस्यों के आकस्मिक देहावसान की दशा में शोक संतप्त परिवार को टीम के सदस्यों के मात्र 15 रुपये के  सहयोग से 50 लाख तक की सहायता राशि उपलब्ध कराती है।उन्होंने शेष बचे शिक्षकों से भी टीएससीटी से जुडने का आह्वान किया। जिला संयोजक अखिलेश ने कहा कि सहयोग प्रक्रिया में डोनर का पैसा सीधे रिसीवर के खाते में पहुंचता है।उन्होंने जीवनदान और कन्यादान योजना के बारे में बताते हुए अपील किया कि इस योजना से भी सभी शिक्षक जुड़ें।उन्होंने एनएससीटी के विषय में भी विस्तार से बताया। समारोह में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिला प्रवक्ता अशफाक अहमद, अजय सिंह, नीरज कुमार श्रीवास्तव, रश्मि जायसवाल ने भी अपने विचार रखे। समारोह में विगत तीन माह में हुए सहयोग में सबसे पहले पहला सहयोग करने वाले रिचा दुबे, शिवेंद्र प्रताप सिंह एवं नीशू विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वागत ब्लाक संयोजक दीपेश कुमार सिंह एवं संचालन आईटी सेल प्रभारी वाहिद अली ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता संजय यादव, अरुण वर्मा, हरीन्द्र कुमार चौरसिया, शैलेश कुमार,अनामिका शाही, धनंजय मणि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार टैगोर, संगीता सिंह, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव विजय गुप्ता, विजयकृष्ण द्विवेदी आदि पदाधिकारी, शिक्षक उपस्थित रहे।