ETAWA NEWS: जनपद के महेबा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनियामऊ में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है ब्लॉक महेबा की ग्राम पंचायत मनियामऊ (ब्लॉक महेबा) इन दिनों विकास कार्यों की मिसाल पेश कर रही है। ग्राम प्रधान जयमंती देवी व प्रधान प्रतिनिधि कोमल सिंह की देखरेख में गांव में जोरदार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गांव में मिनी सचिवालय से लेकर राशन वितरण केंद्र तक बेहतर व्यवस्था दिखाई दे रही है। वहीं नाली सफाई, गलियों की सफाई और अन्य बुनियादी कार्य भी सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं।
सबसे खास बात यह रही कि फिल्टर चेम्बर निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया स्वयं खड़े होकर करा रहे हैं, जिससे कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर कोई सवाल नहीं उठता। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य पूरी पारदर्शिता और प्रधान प्रतिनिधि कोमल सिंह की मौजूदगी में किए जाते हैं, जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान जयमंती देवी की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में गांव विकास की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है







