JHANSI NEWS: डॉक्टर जम्मोहन नाथ वर्मा की जीवनी का विमोचन मुख्य अतिथि डॉक्टर डी0 एन0 मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुरेश रिछारिया एवं डॉक्टर राजकुमारी दुबे के आतिथ्य में शहर के प्रख्यात समाजसेवी, चिकित्सा एवं जननेता डॉक्टर जगमोहन नाथ वर्मा के जीवन और कार्यों पर आधारित जीवनी प्रेरणा दीप पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह होटल यात्रिक में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का प्रारंभ करते हुए डॉक्टर जगमोहन नाथ वर्मा के जीवन और कार्यों पर आधारित जीवनी प्रेरणा दीप पुस्तक का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर वर्मा का जीवन समाज सेवा, चिकित्सा और राजनीतिक तीनों ही क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत रहा है, उनकी जीवनी आने वाली पीढ़ियो को नैतिकता, समर्पण और संघर्षशीलता का अमूल्य संदेश देगी। लेखिका सुधा शर्मा ने पुस्तक की रचना यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर वर्मा के बहुआयामी व्यक्तित्व और योगदान को सहेजना आसान नहीं था, यह कृति उनके आदर्शों, संघर्षों उपलब्धियाो को एक जगह लाने का प्रयास है। समारोह में अतिथियों एवं वक्ताओं ने डॉक्टर वर्मा के जीवन से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए उनके चिकित्सक रूप की संवेदनशीलता का उल्लेख किया तो किसी ने समाज सेवा और राजनीति में उनके योगदान को रेखांकित किया। समारोह के आयोजक सिद्धार्थ वर्मा एवं रितु वर्मा द्वारा कुशलता के साथ समारोह का संचालन किया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापक वीरेंद्र गुप्ता के अतिरिक्त
साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों तथा शहर के अनेक प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही। अंत में आयोजक सिद्धार्थ वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि एवं समारोह में उपस्थित आए अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।







