JHANSI NEWS: दशलक्षण महापर्व हमारे जीवन में दस धर्मो को अंगीकार करने की प्रेरणा देता है. दशधर्म पालन करनेे से ही हमारे जीवन में धर्म का मार्ग प्रशस्त हेाता है और यही से हमारे जीवन में मोक्षमार्ग की चलने की प्रक्रिया प्रारंभ होती है। दशधर्म हमें सांसारिक उपलब्धियो से विरक्ति का सूत्र बताते है। उक्त सुमंगल आशीष पयूर्षण महापर्व के अवसर पर बाहर से पधारे विद्वानो ने धार्मिक सभाओ में दिये। अतिशय क्षेत्र करगुवां जी में आज भगवान जिनेन्द्र देव के अभिषेक, शांतिधारा एवं जिनपूजा का सौभाग्य हीरालाल जैन, वीरेन्द्र कुमार जैन(नेडा), दीपक जैन-पुलकित जैन करगुवां, संजय कुमार जैन छतरपुर, सिद्वार्थ जैन, कैलाशचन्द्र जैन (बघैरा), सत्यजीत जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धार्मिक ज्ञान बढाओ प्रतियोगिता का संचालन करगुवां जी मंत्री शिरोमणि जैन ने किया। सिविल लाइंस स्थित चन्द्रप्रभु जिनालय में भगवान के अभिषेक का सौभाग्य पंचायत समिति महामंत्री कमल जैन, राजीव जैन अहिंसा, डा.उदय जैन, अविनाश जैन(टहरौली), प्रभात जैन, प्रदीप जैन वर्धमान, जितेन्द्र जैन दीक्षा क्लासेस, प्रभात जैन, प्रदीप जैन छतरपुर, डा.जिनेन्द्र जैन, मानिकचन्द्र जैन, अभिनंदन जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विशेष दशलक्षण पूजा की गयी जिसमें व्यापारी नेता अशोक जैन, प्रबुद्व जैन, इंजी.एम.के.जैन, इंजी.के.सी जैन, अजित कुमार जैन(बरूआसागर) इत्यादि उपस्थित रहे। गुदरी जैन मंदिर में अभिषेक में शरद कुमार जैन, रवि जैन कंधारी, बाबू लाल नायक, धरणेन्द्र जैन, अंचल, लवी, पंकज जैन, वीरेन्द्र जैन(बुड़पुरा), तेजस जैन, शशांक जैन, प्रभात जैन इत्यादि उपस्थित रहे। पंचायती बड़ा मंदिर गाँधी रोड पर पंचायत उपाध्यक्ष सुभाषचन्द्र जैन , संजय जैन कर्नल, वीरेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र जैन मुनीम, इत्यादि उपस्थित रहे। पंचायत महामंत्री कमल जैन ने बताया कि पयूर्षण का चौथा दिन ‘‘उत्तम शौर्य धर्म’’ के रूप में मनाया जायेगा।







