MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा अपराध और अपराधियों के लिए अब किसी डरावने सपने से कम नहीं हैं, जिले की कानून व्यवस्था चाक चौबंद नज़र आ रही है। पुलिस की कार्रवाई ने माफियाओं और अपराधियों में खलबली मचा दी है।
एसएसपी के कड़े निर्देश पर लालगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मिलकर 29 मुकदमों में वांछित कुख्यात अपराधी राजू उर्फ राजकुमार पटेल को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। शुक्रवार देर रात पुलिस को खबर मिली कि लालगंज क्षेत्र के चितांग चौराहे के पास हाइवे के किनारे आभूषण की दुकानों पर हाथ साफ़ करने वाला शातिर गैंग सक्रिय है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज की अगुवाई में लालगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुँची और घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखते ही अपराधी ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अंतर्राज्यीय शातिर अभियुक्त राजू उर्फ राजकुमार पटेल को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। शातिर अभियुक्त वाराणसी हालपता गाजीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधी के पास से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा 315 बोर,1 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस,
4 प्लेट (चांदी जैसी धातु),5 सिक्के (चांदी जैसी धातु),4 पायल (चांदी जैसी धातु),10 बिछिया (चांदी जैसी धातु),श्री लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति (चांदी जैसी धातु),5 मोबाइल फोन,2 सिमकार्ड,₹ 8400 नकद बरामद किया गया। लालगंज पुलिस व एसओजी की इस सफलता को जनपद की सबसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।







