Home उत्तर प्रदेश वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

BHADHOI NEWS: जनपद के अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा डीघ ब्लॉक के कौलापुर ग्राम सभा में “वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान” के तहत विशाल जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। उपस्थित जनसमुदाय को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन, साइबर फ्रॉड योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से AGM सुधीर पाण्डेय, यूनियन बैंक  क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज विजलेंस विभाग से अजित प्रताप सिंह, आरसेटी निदेशक भारद्वाज उपाध्याय, कौलापुर के शाखा प्रबंन्धक अभिषेक बाजपेयी एवं वित्तीय परामर्शदाता विनीत सिंह ने लोगों को उक्त योजनाओं से जुड़ने का आवाहन किया और  सभी को बैंक के उत्पाद से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अग्रणी जिला प्रबंधक अमित गुप्ता द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने की जानकारी प्रदान की। वित्तीय परामर्शदाता विनीत सिंह द्वारा साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। आरसेटी के निदेशक भरद्वाज उपाध्याय द्वारा यूनियन बैंक द्वारा संचालित आर्सेटी में होने वाले विभिन्न प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की।