MIRZAPUR NEWS: ग्राम बड़गांव के निवासियों ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर जिलाधिकारी मीरजापुर से मुलाकात की और ग्राम प्रधान सविता देवी एवं सचिव आशीष कुमार गुप्ता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान और सचिव ने विकास योजनाओं में लाखों रुपये का गबन किया है। वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा व्यापक पैमाने पर ग्राम सभा की पैसे में बंदरबांट की गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। ग्रामीणों ने 7 अगस्त 2025 को शपथ पत्र देकर जांच की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी मीरजापुर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही जांच टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से जितेंद्र कुमार भारती, सुरेंद्र विजय कृष्ण श्रीवास्तव एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।







