Home उत्तर प्रदेश बिना वन विभाग की अनुमति के काटे प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़दैनिक

बिना वन विभाग की अनुमति के काटे प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़दैनिक

SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर चिलकाना छेत्र के गांव अब्दुल्लापुर अहाड़ी फिरोजाबाद मार्ग पर आम के बाग के मालिक अब्दुल रहीम पुत्र इश्तखार निवासी जिला सहारनपुर द्वारा ठेकेदार से मिल कर बिना अनुमति के प्रतिबंधित प्रजाति के पंद्रह आम के पेड़ व तीन सांगवान के पेड़ कटवाये। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग नकुड़ रेंज के अधिकारी कपिल सिँह व वन विभाग के सेक्शन इंचार्ज दुर्वेश कुमार बीट इंचार्ज अतुल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी की फिरोजाबाद मार्ग पर बिना अनुमति के प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे है जिसके सम्बन्ध मे कार्यवाही करते हुए वन ठेकेदार जीशान पुत्र मासूम व बाग के स्वामी अब्दुल रहीम पुत्र इश्तखार के विरुद्ध रेंज केस दर्ज गाडी को कब्जे मे ले कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।