Home उत्तर प्रदेश टैंकर में केबिल फंसने से बिजली के पोल टूटे, बिजली व्यवस्था धडा़म

टैंकर में केबिल फंसने से बिजली के पोल टूटे, बिजली व्यवस्था धडा़म

FATEHPUR NEWS: सोमवार की बीती रात धाता कस्बे के दीप नारायण तिराहे से निकल रही एक ओवर लोड वाहन में बिजली की केबिल फंस जाने से अगल – बगल के चार बिजली के पोल टूट गये जिससे पूरे मुहल्ले की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। घटना का समय मध्य रात्रि होने के साथ बिजली न रहने के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल सकी। लोगों ने बताया कि अब तक बिजली विभाग से कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका। प्राप्त विवरण के अनुसार बीती रात में लगभग 11बजे टैंकर दीप नारायण तिराहे से बाजार होकर गुजर रहा था तभी अचानक खंभे में लगी केबल टैंकर के ऊपरी हिस्से में फंस गई और लगातार तीन बिजली के पोल टूट गए तथा एक पोल झुक गया। अचानक हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। गनी मत यह रही कि उस समय बिजली नहीं थी जिसके चलते एक बड़ी दुर्घटना टल सकी। लेकिन सैकड़ों घरों की लाइट गुम हो गई। शहबान सिद्दीकी, ईश्वरचंद्र सिंह, मानिक केसरवानी, बाबू लाल गुप्ता, गुड्डू सिंह आदि लोगों ने बताया कि बिना बिजली के सारे काम प्रभावित हो रहें हैं। इस संबंध में जब अवर अभियंता अजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी ट्रक में केबिल फंसने से पोल टूट गये हैं। बिजली बहाल करने करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।