FATEHPUR NEWS: 26 दिसंबर 2024 को मोहम्मद शमीम को गोली मारने की घटना में पूर्व से नियोजित प्लान बना कर साजिश कर के अपने साथियो के सहयोग से हत्या करवाये थे। जिसका थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 194/24 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 351(3), 61(2) बीएनएस में मुकदमा लिखा गया है।
दिनांक 24.08.2025 को एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज टीम उ0नि0 रणेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहीगण उ0नि0 संजय कुमार सिंह, हे0का0 अश्वनी कुमार सिंह, हे का0 किशन चन्द्र मय चालक राम लखन पाल द्वारा मु0अ0सं0 194/24 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 351(3), 61(2) बीएनएस थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ में वाँछित 50-50 हजार रूपये के इनामिया 02 अभियुक्त 1. जुनैद अहमद, 2. परवेज अहमद पुत्रगण स्व० जुबैर नि गण ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को क्राइम ब्रांच युनिट 5 नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। -एसटीएफ टीम प्रयागरा द्वारा दिनांक 24.08.2025 को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं अन्य सूचना के क्रम में क्राइम ब्रान्च यूनिट 5 नागपुर सिटी महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
-पुलिस महानिरीक्ष प्रयागराज रेंज प्रयागराज महोदय द्वारा शातिर अभियुक्तों 1. जुनैद अहमद, 2. परवेज अहमद पुत्रगण स्व० जुबैर नि गण ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ उपरोक्त की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम:
1. जुनैद अहमद पुत्र स्व० जुबैर नि0 ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष
2. परवेज अहमद पुत्र स्व० जुबैर नि0 ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज टीम उ0नि0 रणेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहीगण उ0नि0 संजय कुमार सिंह, हे0का0 अश्वनी कुमार सिंह, हे का0 किशन चन्द्र मय चालक राम लखन पाल ।







