Home उत्तर प्रदेश गंगा एक्सप्रेस फ्लाई ओवर के नीचे माली का पुरवा के पास भारी...

गंगा एक्सप्रेस फ्लाई ओवर के नीचे माली का पुरवा के पास भारी जलभराव

PRATAPGARH NEWS: बाघराय क्षेत्र के माली का पुरवा गंगा एक्सप्रेस फ्लाई ओवर के नीचे 2,2फिट का गड्ढा होने और उसमें जल भरा होने से, लालगोपालगंज प्रतापगढ़ सम्पर्क मार्ग नेशनल हाइवे पर जल जमा होने से राहगीरों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संपर्क मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं एवं सड़क की जगह पर सिर्फ गिट्टियां भी नहीं केवल और केवल मिट्टी ही दिखाई दे रही हैं। ठेकेदार की मनमानी से क्षेत्रीय लोगों समेत राहगीरों में पनप रहा आक्रोश। ऐसी उखड़ी सड़क में चलते हुए लोग गिरकर हो रहे चोटिल। इस रास्ते से होकर लगभग हर रोज लाखों स्कूली बच्चे , कई ग्राम सभा के लोग, अयोध्या जाने वाले लोग, इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं क्योंकि यह मार्ग राम बन गमन मार्ग के नाम से जाना जाता है। सरकार प्रशासन सब सिर्फ मूल बधिर बनकर बैठे हुए हैं किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। मनमानी तरीके से ट्रैक्टरो का ,डम्फरों का ओवरलोड आवाजाही मनमानी तरीके से गलत ढंग से ट्रैक्टरों का ओवर लोडिंग सड़क को तोड़ देना ये आम बात हो गई है। पुलिस प्रशासन, पी. डब्ल्यू. डी. के ठेकेदार, गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदार की नजरों में सब कुछ हो रहा है लेकिन फिर भी सब मौन बने बैठे हुए हैं। यदि कोई बड़ी दुर्घटना हो गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। पीडब्ल्यूडी के सरकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री योगी के गड्ढा मुक्त योजना को दिखा रहे हैं ठेंगा अब देखना यह है कि खबर का असर उनके ऊपर होता है कि अभी भी यह सोते रहते हैं। यह मार्ग नेशनल हाइवे राम बन गमन मार्ग से जाना जाता है।