PRATAPGARH NEWS: बाघराय के मंलावा छजईपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व आर यस बी इन्टर कालेज सुन्दरगंज के संस्थापक शिवशंकर शुक्ला 85वर्ष का आज वाराणसी के एक चिकित्सालय मे इलाज के दौरान निधन हो गया। संस्थापक के निधन से क्षेत्र के शिक्षको,व्यापारियो, छात्रों व आम जनमानस मे शोक छा गया। संस्थापक व सेवानिवृत्त प्राचार्य शिवशंकर शुक्ल के निधन पर जनसत्तादल पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष रघुराजप्रतापसिंह ने शोक जताते हुए उन्हे बाघराय क्षेत्र का शिक्षा पुरोधा बताया व कहा कि समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति हुई है, इसी क्रम मे बाबागंज विधायक विनोद सरोज व प्रबंधक व पूर्व विधायक सुरेश भारती व विहिप पूर्व जिलाध्यक्ष जटाशंकर त्रिपाठी, प्राचार्य रमाकान्त, अनिल, सेवानिवृत्त प्राचार्य इन्द्रनारायण त्रिपाठी, राममूर्ति यादव, रामबाबू त्रिपाठी, शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी, मोहम्मद इलियास खां ने गहरा दुख व्यक्त किया है।







