Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट की झूठी सूचना फैलाने वाले 7 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट की झूठी सूचना फैलाने वाले 7 लोग गिरफ्तार

JALAUN NEWS: थाना रेढर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोटरसाइकिल लूट की झूठी सूचना फैलाने और वाद-विवाद करने वाले सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि लूट की घटना कभी घटित नहीं हुई थी। पुलिस ने लोगों को इस प्रकार की अफवाह फैलाने से परहेज करने की चेतावनी भी दी है।