Home आस्था कन्हैया की छठी पर हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम,डॉ संगीता अल्ट्रासाउंड की ओर...

कन्हैया की छठी पर हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम,डॉ संगीता अल्ट्रासाउंड की ओर से दिया गया पुरस्कार

FATEHPUR NEWS: हथगाम क्षेत्र के खरहरा गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के क्रम में छठी के दिन मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बाबू सिंह तथा उनके साथियों ने कार्यक्रम को भव्य बनाया। श्री विनायक हॉस्पिटल एवं डॉ. संगीता अल्ट्रासाउंड सेंटर की ओर से बाबू सिंह ने प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत किया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हथगाम विकास खंड के खरहरा गांव में कन्हैया की छठी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अनेक युवा एवं किशोरों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार विजेता शुभम को कार्यक्रम के प्रमुख बाबू सिंह के कर कमलों से ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार दिया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के बाद भगवान कृष्ण की झांकी का शानदार कार्यक्रम हुआ। गांव में भ्रमण किया गया। इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की आदि धार्मिक नारे गूंजते रहे। पूरे गांव में भारी उत्साह देखा गया। विशेष कर युवाओं में मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भ्रमण में हिस्सा लिया।
मटकी को फोड़ने के लिए बच्चों ने पिरामिड बनाया। कई प्रयासों के बाद जब मटकी फूटी तो जय श्री कृष्ण, राधा रानी की जय के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। मटकी फूटने के बाद माखन खाया गया और लोगों पर माखन छिड़का भी गया। इस मौके पर बाबू सिंह के साथ-साथ जीतेंद्र कुमार, अमित कुमार, अमन सिंह, अंशुल सिंह, मान सिंह, इंद्रसेन सिंह, राहुल सिंह, भोला सिंह, शोभित कुमार, सुरेंद्र यादव, अभिषेक यादव, विनय सिंह, बाल करन सिंह, नितिन सिंह आदि के अलावा आसपास के गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कैथपुरवा के शुभम सिंह ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वरूप विजेता ट्राफी एवं 501 रूपए नकद दिए गए।