एड. ध्रुव सिंह राजपूत ने बाबूजी की प्रतिमा झाँसी में स्थापित करने व भारत रत्न की मांग की
JHANSI NEWS: राम मंदिर आंदोलन के महानायक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण परम् श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि हिन्दू गौरव दिवस के रूप में स्थानीय विवाह घर शिवाजीनगर में मनायी गयी इस अवसर पर छत्रपाल राजपूत जिलामहामंत्री भाजपा ने बाबूजी के बारे में विस्तार से चर्चा की श्रद्धेय ‘बाबूजी’ असाधारण व्यक्तित्व के सेवा, सुशासन, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण को समर्पित उनका संघर्षपूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा। साथ अपने मूल्यों, आदर्शों पर सदैव अडिग रहे। अपनी प्रशासनिक दक्षता से उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी।एड. ध्रुव सिंह राजपूत प्रदेश महामंत्री लोधी समाज ने बाबूजी की प्रतिमा जिला झाँसी में स्थापित करने व भारत रत्न की मांग की! इस अवसर पर राहुल राजपूत सुपुत्र जवाहर लाल राजपूत विधायक गरौठा, उमाशंकर राजपूत जिलाध्यक्ष किसानमोर्चा, दशरथ नन्ना करारी, कृष्णचंद तिवारी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा बीजेपी ग्रामीण, नारायण सिंह राजपूत समाजसेवी, हरीशंकर राजपूत, वीर सिंह, ओम राजपूत बिजौली, अनूप राजपूत, प्रेम राजपूत, अनिल राजपूत, प्रज्ञा राजपूत छपार, राहुल राजपूत समाजसेवी, राजकुमार राजपूत राष्ट्रीय लोधी महासभा, रमाकांत राजपूत, लोकेन्द्र अमरा, प्रहलाद लल्ला अटरिया, महेंद्र राजपूत करारी, मुरारी राजपूत, गोपाल वर्मा,रामजी राजपूत, सुनील राजपूत, दीपेंद्र राजपूत परगहना समाजसेवी, रिंकू राजपूत,प्रशांत राजपूत,दिलीप राजपूत, सुमित राजपूत बागपुरा, खड़ग सिंह, मुहर सिंह, राजेंद्र राजपूत, संजय राजपूत, लला राजपूत सहित आदि ने परम श्रद्धेय ‘बाबूजी’ की पावन स्मृतियों को शत्-शत् नमन किया। आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त एड. ध्रुव सिंह राजपूत करगुवां झाँसी ने किया।







