FATEHPUR NEWS: जिले के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घरहीखेड़ा में वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दंगल में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष तथा पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हेमलता पटेल पहुंचीं तो दंगल प्रांगड़ का माहौल देखते ही बन रहा था जिसमें भव्यता और उत्साह जोरों पर था। दंगल आयोजको द्वारा अध्यक्ष हेमलता पटेल का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। जिस पर अध्यक्ष हेमलता पटेल ने दंगल आयोजक मुकेश पटेल के साथ ही सभी आयोजकों तथा उपस्थित हज़ारों लोगों की भीड़ का धन्यवाद व अभिवादन किया। पहलवानों का उत्साहवर्धन तथा पुरस्कार भी प्रदान किया। इस दौरान अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि हमें बहुत खुशी है जो हमें इस भव्य दंगल आयोजन में शमिल होने का मौका मिला, दंगल के सभी पहलवानों को बहुत – बहुत हार्दिक शुभकामनाएं तथा इस दंगल आयोजन के आयोजकों को भी बहुत – बहुत बधाई जिन्होंने इतना भव्य दंगल कार्यक्रम का आयोजन कराया। आगे कहा कि कुश्ती खेल सदियों से चला आ रहा है जामवंत, हनुमान, सुग्रीव का भी प्रिय खेल कुश्ती ही रहा है। भगवान श्री कृष्ण ने भी द्वापर में कुश्ती लड़ी थी। बहुत खुशी की बात है जो कई वर्षों से लगातार दंगल का आयोजन घरईखेड़ा में हो रहा है। अध्यक्ष हेमलता पटेल के पहुंचने से दर्शकों तथा बिंदकी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी दंगल की भी चर्चा की सुगबुगाहट रही। इस दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस वारियर्स संयुक्त सचिव मोहित कुमार वर्मा, मुकुल, शिवम् सिंह, अरविंद, मुकेश पटेल, सत्यम, अमर, देवेंद्र , संजय आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।







