Home आस्था रसूल जिससे कुरान सुनें उसे अली कहते हैं:मौलाना सदाक़त हुसैन

रसूल जिससे कुरान सुनें उसे अली कहते हैं:मौलाना सदाक़त हुसैन

कर्बला में इमाम हुसैन के घर वालों पर बहुत जुल्म ढाये गए

ETAWA NEWS: अंजुमन हैदरी के अध्यक्ष इन्तिज़ार हुसैन नक़वी की ओर से पक्की सराये स्थित बड़े इमामबाड़े में शहीदाने कर्बला की याद में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में तक़रीर करते हुए फर्रुखाबाद से आये मौलाना सदाक़त हुसैन ने कहा रसूल अल्लाह ने फरमाया है हम कुरान, नमाज, रोजा, हज लाये और इसकी हिफाजत मेरा हुसैन करेगा। मौला अली काबे में पैदा हुए और तीन दिन रहे तो काबा किबला बन गया और जिस दिल मे अली रहते हों उस दिल का मर्तबा कितना बड़ा होगा। इंसान जिससे कुरान सुने उसे रसूल कहते हैं, रसूल जिससे कुरान सुनें उसे अली कहते हैं। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन की बहिन जनाबे जैनब और बीमारे कर्बला इमाम जैनुल आबेदीन की मुसीबतें कर्बला में अशूर के बाद और बढ़ गईं। जालिमों ने इमाम हुसैन के घर वालों को जिसमे चार साल की जनाबे सकीना को कैदी बनाकर बाजार में घुमाया और जुल्म ढाये। इसी क्रम में मोहसिन अली, अली कैफ़ी व शालू की ओर से इमाम बारगाह घटिया अज़मत अली पर मजलिस हुई जिसमें मौलाना अनवारुल