SAHARANPUR NEWS: गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष में सोमवार को नगर व ग्राम वासियों ने माता बसंती देवी, शीतला माता का सामूहिक रूप से पूजन अर्चन किया।
संरक्षक पुजारी यशपाल सिंह रोहिला ने दोनों माताओं का चौला व झंडा चढ़ाया उसके उपरांत नगर की महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख शांति के लिए माता शीतला देवी, बसंती देवी, से प्रार्थना की मान्यता है कि मां शीतला देवी की पूजा अर्चना करने से बच्चों को खसरा, चेचक, फुंसी, फोड़े, आदि से निजात मिलती है इसीलिए प्रत्येक वर्ष महिलाएं कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मां शीतला देवी की पूजा अर्चना बड़े हर्षोल्लास के साथ करती हैं. इस अवसर पर संरक्षक यशपाल सिंह रोहिला, हिमांशु रोहिला, राकेश कश्यप, विकास भटनागर, अमृतलाल, राजेश सैनी, सन्नी भटनागर, सरोज ममता, कमलेश, सुदेश, पायल, बबली रोहिला, संध्या, विनीता आदि ने प्रसाद चढ़कर माता से मन्नत मांगी।







