PRATAPGARH NEWS: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे विजेताओं को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पूरे रामचंद्र में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में खो खो, कबडडी, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खो खो प्रतियोगिता में मोठिन को हराकर प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खण्डवा की टीम विजेता बनीं। वहीं कबडडी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय पूरे श्याम सिंह की टीम ने खण्डवा को हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया। दौड़ प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जसमेढ़ा की टीम विजेता बनीं। खण्ड शिक्षा अधिकारी रविशंकर ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शिक्षिका रेनू सिंह, निसार अहमद, देवप्रताप मिश्र, बृजेन्द्र नारायण पाण्डेय, उमेशचंद्र शुक्ल, नीतीशधर द्विवेदी, विकास कुमार, कंचन मिश्रा, शालिनी जायसवाल, राजेन्द्र कुमार, शिवकुमार शर्मा, इंद्रपाल, सुमित शुक्ल, शिवकुमारी, सुरेश साहू, सुनील उपाध्याय आदि मौजूद रहे।







