Home उत्तर प्रदेश बी एल ओ अपने आवंटित बूथों के क्षेत्र में घर-घर जाकर निर्धारित...

बी एल ओ अपने आवंटित बूथों के क्षेत्र में घर-घर जाकर निर्धारित समय तक मतगणना रजिस्टर तैयार करें : उप जिलाधिकारी

बी एल ओ अपने दायित्व का निर्वहन निर्भयता पूर्वक करें : तहसीलदार कसया

KUSHINAGAR NEWS: अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां का प्रथम आगाज करते हुये तहसील कसया के सभागार में तहसील के समस्त सात विकास खण्डों के ग्राम पंचायत में नियुक्त बीएलओ का प्रशिक्षण उपजिलाधिकारी कसया डॉ सन्तराज सिंह के अध्यक्षता में दिया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी डॉ सन्तराज सिंह ने बीएलओ को  अपने आवंटित बूथों के क्षेत्र में 19अगस्त से 29 सितम्बर  2025  तक   घर—घर जा कर मतदाता गणना रजिस्टर भरते हुये बहुत ईमानदारी व निष्पक्षता से पाण्डुलिपि  तैयार करने का  काम करने को निर्देशित किये  । 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों का नाम सम्मिलित किये जायेंगे । प्रशिक्षण कार्यक्रम मेंं  आये हुये बीएलओ द्वारा सभी जिज्ञासाओं को समुचित निर्देश देते हुये पूर्ण किया गया। प्रशिक्षण में तहसीलदार कसया‚ धर्मवीर सिंह‚ ने निर्भयता पूर्वक क्षेत्र में विधि सम्मत बीएलओं का दात्यिव निर्वहन करने को निर्देश दिये। प्रशिक्षण में रजिस्टार कानूनगों राजन मिश्र‚ वीआरसी बबलू चौधरी‚  किशन कुमार ,अमित कुमार‚ मंकेश्वर एवं पवन आदि उपस्थित रहे।