Home उत्तर प्रदेश घर के बाहर सो रही वृद्ध महिला की हत्या से गांव में...

घर के बाहर सो रही वृद्ध महिला की हत्या से गांव में मची सनसनी

FATEHPUR NEWS: धाता थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुम्भां गांव में बीती रात को एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर अज्ञात हत्यारे मौके से फरार हो गए। सुबह जब घर के बरामदे में खून से लथपथ ग्रामीणों ने शव देखा तो लोगों के होश से उड़ गए।
बताते चलें कि करीब 70 वर्षीय रुकमिनिया उर्फ लेखपालाइन पत्नी स्व. छोटे लाल अपने घर के दरवाजे के बरामदे में सो रही थी। तभी अज्ञात हत्त्यारों ने सोते समय उसके सिर में प्रहार कर निर्ममता से मार दिया। सोमवार सुबह गांव के लोग जब शौचक्रिया के लिए निकले तो उन्होंने रुकमिनिया को खून से लथपथ पड़ा देखा कि महिला के सिर, मुंह व शरीर पर गहरे चोटों के निशान थे और खून से कपड़े भी भीग पड़े थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, खागा क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल किया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा कहा गया है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम को एक्टिव कर दिया गया है।