BHADOHI NEWS: शनिवार को हज यात्रा 2026 को लेकर डाटा हिल अज़ीम उल्ला चौराहा स्थित हज समिति कैंप कार्यालय में खुद्दाम ए हज समिति कि बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भारत, प्रदेश सहसंयोजक हाजी आजाद खान बापू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता करते हुए हाजी आजाद खान उर्फ बापू ने 2026 हज यात्रा को लेकर कहा कि इस बार हज कमिटी आफ इंडिया ने हज आवेदन ऑनलाइन का समय बहुत ही काम दिया जिसके कारण हज यात्रियों में मायूसी देखी जा रही है। अधिकतर लोग रजिस्ट्रेशन करने के बावजूद फाइनल सबमिट नहीं कर पा रहे हैं। भदोही जिले से एक दर्जन हज यात्री हैं तथा अन्य जिलों का भी यही हाल है, समिति उत्तर प्रदेश के हज मंत्री, अध्यक्ष दानिश आजाद अंसारी तथा भारत सरकार के हर दिल अजीज प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी से तथा केंद्रीय अल्पसंख्यक हज मंत्री किरण रिजू, केंद्रीय हज चेयरमैन अब्दुल्ला कुट्टी से ईमेल द्वारा पत्र भेज कर 2026 हज आवेदन फॉर्म को जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उनका हज यात्रा कंप्लीट हो सके साइट खोलने की मांग किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से हाजी आजाद खान बापू, हाजी हबीबुल्लाह शेख, मौलाना सोहैव आलम नदवी आदि मौजूद रहे।







