Home उत्तर प्रदेश भदोही अस्पताल में बारिश के पानी‌ से हुआ जलभराव मरीजों को हुई...

भदोही अस्पताल में बारिश के पानी‌ से हुआ जलभराव मरीजों को हुई परेशानी

अधिशाषी अधिकारी, क्षेत्रीय पार्षदों एवं पूर्व पार्षद ने जेट मशीन लगाकर निकाला पानी

BHADOHI NEWS: शनिवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश होने के कारण महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में पानी भरा रहा जिससे मरीजो को इलाज करवाने में काफी कठिनाई उत्पन्न हुई। पानी हॉस्पिटल के एमरजेंसि भर्ती रूम में भी घुस गया है। डॉक्टरों को बैठने की भी जगह नही थी। पानी को अधिशाषी अधिकारी, सफाई इंस्पेक्टर नगर पालिका व उनकी पूरी सफाई टीम के साथ पूर्व सभासद दानिश सिद्दीकी, सभासद हसीब खान, सभासद शेराज अंसारी मरीजो की सुविधा के लिए जेट मशीन लगा कर पानी निकलवा रहे थे। निरीक्षण के लिए मुख्य स्वास्थ अधिकारी संतोष कुमार चक भी मौके पर पहुच गए। दानिश सिद्दीकी ने कहा कि बरसो पुराने हॉस्पिटल में पानी भरने की समस्या को दूर करने के लिए  एक स्थायी व्यवस्था की जरूरत है।जिसके लिए अधिशासी अधिकारी ने हॉस्पिटल में जगह मिलने पर एक आईपीएस बनाने का प्रस्ताव मुख्य चिकित्सा अशिकारी महोदय के सामने रखा जिसके लिए उन्होंने अपनी सहमति दे दिया। अब जल्द ही जगह को चिह्नित करने के बाद नगर पालिका को ज़मीन सौप दिया जाएगा। जिसपर आईपीएस बनाने के लिए नगर पालिका कार्य कर सकती है। आईपीएस बन जाने से हॉस्पिटल में पानी भरने की समस्या बिल्कुल समाप्त हो जाएगी। जिससे बारिश होंने के दौरान गरीब मरीजो को इलाज के लिए दर्द दर्द भटकना नही पड़ेगा।