विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक
BHADOHI NEWS: जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शासन के निर्देश के क्रम में यह बैठक पहली बार आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों ने मनरेगा की भौतिक व वित्तीय प्रगति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह गठन, रिवाल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज, बाबा साहेब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की भौतिक प्रगति सहित आदि बिंदुओं पर विचारों विमर्श किया। सभी सदस्यों ने अपने वार्ड व क्षेत्र की आवश्यकता व समस्या बिंदुओं को रखा। जिस पर अध्यक्ष दीना नाथ भास्कर ने सभी को आश्वस्त किया कि सभी का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि संजय सिंह, डीघ त्रिस्तरीय समिति अध्यक्ष मनोज मिश्रा, समस्त जिला पंचायत सदस्य, समस्त ब्लाक प्रमुख, विशेष आमंत्रित सदस्य कुंवर प्रमोद चन्द्र मौर्य, प्रियंका जायसवाल, शैलेष दूबे, नन्दलाल पाण्डेय, नागेन्द्र चकवा चन्देल, राकेश तिवारी पप्पू, हौसिला प्रसाद पाठक, आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।







