Home उत्तर प्रदेश बैंक प्रबन्धक को फर्जी मुकदमे में फंसाने कि मिली धमकी, दी तहरीर

बैंक प्रबन्धक को फर्जी मुकदमे में फंसाने कि मिली धमकी, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: बैंक से लिये गये ऋण की वसूली करने गये प्रबंधक के साथ आरोपी के पुत्र ने गालीगलौज करते हुए धमकी दी। घटना को लेकर बैंक प्रबंधक ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज में उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा है। जिसमें बतौर शाखा प्रबंधक तैनात अभिषेक सिंह गुरूवार को दोपहर रेहुआ लालगंज बाजार में एक व्यक्ति के घर बैक से लिए गए ऋण की वसूली में गये थे। प्रबंधक का आरोप है कि यहां आरोपी के पुत्र ने उसे गाली दी और फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।