Home उत्तर प्रदेश डायट प्रमाण पत्रों में स्काउट के  इंटरनल अंक अंकित होंगे

डायट प्रमाण पत्रों में स्काउट के  इंटरनल अंक अंकित होंगे

PRAYAGRAJ NEWS: भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश प्रयागराज मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक  मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) आर एन विश्वकर्मा की अध्यक्षता एवं एएसओसी प्रयागराज मंडल सुंदरम शुक्ला के संचालन में आज डीआईओएस कार्यालय में हुई। बैठक में कौशाम्बी डायट प्राचार्य निधि शुक्ला, प्रयागराज के एडीआई ओएस विजय कुमार यादव,एडीआई ओएस प्रतापगढ़ राजेंद्र प्रसाद सरोज,चारों जनपद के मुख्य आयुक्त चारों जनपदों के सचिव, संगठन आयुक्त एवं ट्रेनिंग कमिश्नर उपस्थित रहे।  समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार लखनऊ में होने वाली जंबूरी की तैयारी पर जोर दिया गया स जनपद रैली जनपद अपने स्तर पर करेंगे स ऑनलाइन अपडेशन किया जाएगा जिससे प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान हो सके स डायट प्रमाण पत्रों में स्काउट के  इंटरनल अंक अंकित किया जाए इसलिए सम्बन्ध में भी चर्चा की गई।