बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते डीएम व एसपी
BHADOHI NEWS: डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को श्रावण मास के अंतिम चतुर्थ सोमवार के दृष्टिगत सेमराधनाथ धाम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम व एसपी ने थाना कोईरौना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों तथा बाढ़ चैकियों का निरीक्षण किया गया। सेमराध धाम गंगा घाट पर पहुंचकर जलस्तर का जायजा लिया। इसी तरह बाढ़ से प्रभावित प्रमुख गांवों की स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राहत शिविर में पहुंचकर उपस्थित लोगों को अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। डीएम व एसपी ने स्थानीय जनता से भी मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनी और तत्काल समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य के लिए जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट में बाढ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जहां पर दूरभाष के माध्यम से बाढ़ से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है। जिसके निस्तारण के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्याओं को निस्तारित कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी।





