Home आस्था श्रावण के मंगलवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में आस्था का हुआ संगम

श्रावण के मंगलवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में आस्था का हुआ संगम

PRATAPGARH NEWS: श्रावण माह के मंगलवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं का भारी समागम हुआ दिखा। श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव को मत्था टेक कर कल्याण का वरदान मांगा। श्रावण माह के मंगलवार को बाबा धाम में श्रद्धालुओ की भीड़ सुबह पट खुलते ही इकटठा हो गयी। परम्परागत मेले के दिन के साथ श्रावण माह का मंगलवार होने के कारण श्रद्धालुओ में जलाभिषेक व दर्शन पूजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कांवड़िया श्रद्धालुओं के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, रायबरेली, प्रयागराज से भी शिवभक्त वाहनों से बाबा धाम दिन भर पहुंचते दिखे। वही आखिरी सोमवार को रात में हुई भव्य आरती में श्रद्धालुओ की आस्था उमंग में दिखी। आरती संध्या से पूर्व मंदिर परिसर में भजन संकीर्तन का भी मनोहारी आयोजन भी हुआ दिखा। भजन गायक राजेश शुक्ला एवं श्रीकांत के युगल भजन गायन में शिव महिमा पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। मंदिर के महंत मयंकभाल गिरि के संयोजन में हुई भव्य आरती में श्रद्धा व आस्था तथा भक्ति का अनुपम संगम भी बाबा धाम का विशेष आकर्षण रहा। सांगीपुर एसओ मनीष त्रिपाठी तथा एसआई राजेश शुक्ला फोर्स के साथ शांति व्यवस्था को लेकर मशक्कत करते दिखे।