हमें गर्व है कि हम स्वर्गीय सुमेश्वर राय के वंशज हैं : आशीष राय
KUSHINAGAR NEWS: सोमवार को आजाद हिंद फौज के गोरिल्ला योद्धा स्व.सुमेश्वर राय की 39वीं पुण्यतिथी उनके पैतृक गांव पथरदेवा के ओलीपट्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी रामाशीष राय के लखनऊ स्थित आवास पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी रामाशीष राय ने अपने दादा स्व. सुमेश्वर राय के त्याग, समर्पण और देशभक्ति के प्रेरणास्पद जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान पर सिंगापुर में आज़ाद हिंद फौज में शामिल हुए थे और गोरिल्ला नंबर 7यूनिट के सिपाही के रूप में वीरता पूर्वक अंडमान, रंगून होते हुए मणिपुर की सीमा तक लड़े थे। राय ने कहा कि स्व. सुमेश्वर राय का जीवन हम सभी के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्त्रोत है। वे अनुशासित, न्यायप्रिय, कर्मठ और परिश्रमी व्यक्तित्व के धनी थे। हमें गर्व है कि हम उनके वंशज हैं और उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।इस अवसर पर भाऊराव देवरस इंटर कॉलेज, ओलीपट्टी पथरदेवा के समस्त शिक्षक, छात्र एवं परिवारीजन प्रबंधक राजेश्वर राय, प्रधानाचार्य ओंकार सिंह, चंद्रभूषण तिवारी, देवेन्द्र राय, ओमप्रकाश राय, अवनिंद्र राय, आकाश राय, अनिल सिंह, अवधेश सिंह, कमलेश गुप्ता, सुरेश राय आदि श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और स्व. राय को कोटि-कोटि नमन अर्पित किया। सभी ने उनके राष्ट्रसेवा से जुड़े गौरवशाली योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।







