Home उत्तर प्रदेश बारिश से जल मग्न हुआ कालीन नगरी भदोही,स्टेशन रोड पर कई फीट...

बारिश से जल मग्न हुआ कालीन नगरी भदोही,स्टेशन रोड पर कई फीट भरा रहा पानी

BHADOHI NEWS: कालीन नगरी में शनिवार की देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश रविवार को जा रही। बारिश की बूंदें नगरवासियों के लिए आफत बनकर आई। इससे नगर के मुख्य मार्ग से लेकर मोहल्लों के गली-कूचियों तक में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण नगर में हर तरफ पानी ही पानी रहा। वहीं सड़कों का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर में एक दशक से भी अधिक समय से जलनिकासी की समस्या है। जलनिकासी के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए और अभी तक इसपर खर्च भी किए जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नही हो सका। नगर में आज भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर का ऐसा कोई हिस्सा नही बचा। जहां पर जलभराव की समस्या उत्पन्न न हुई हो। नगर का निचला मोहल्ला तो बारिश में डूब गया। सबसे खराब स्थिति तो नगर के स्टेशन रोड की रही। जहां सड़क पर कई फीट पानी लगा रहा। वह बरसात का पानी लोगों के घरों में भर रहता रहा। सड़कों पर जलभराव के बीच लोग आवागमन करने पर विवश हुए। वहीं चारपहिया वाहन जलभराव से गुजरती तो पानी के हिलोरें से सड़क पर खड़ी बाइक लेट जा रही थी। मजबूरी में लोगों को उसी जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। उसमें दौड़ते वाहन अपने पहिए से छीटें को उठा कर बाइक, साइकिल अथवा पैदल चलने वालों के कपड़ों पर देते रहे। यहां तक की छीटें लोगों के मुंह तक आ जा रहे। पानी में इतनी बदबू की लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे.
सड़क पर गिरा पेड़, यातायात रहा बाधित
बारिश के कारण नगर के औराई रोड पर राज्य कर विभाग के पास एक विशालकाय पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया। वहीं हरियाव में भी ज्ञानपुर मार्ग पर एक पेड़ सड़क पर गिरा रहा। दो स्थानों पर पेड़ गिरने से घंटों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। पैदल व बाइक तथा साइकिल सवार किसी तरह निकल जा रहे थे। लेकिन चारपहिया वाहन फंस गए थे।