Home उत्तर प्रदेश सर्पदंश से मृत युवती के परिजन को सांसद ने दी 4 लाख...

सर्पदंश से मृत युवती के परिजन को सांसद ने दी 4 लाख रुपए का चेक

आपदा अंतर्गत दी गई यह आर्थिक मदद

BHADOHI NEWS: सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद रविवार को कोइलरा गांव में पहुंचे। उक्त गांव में सर्पदंश से नेहा बिंद पुत्री राजधर बिंद की मौत हो गई थी। सांसद ने मृतका के परिजन को आपदा अंतर्गत आर्थिक मदद के रूप में 4 लाख रुपए की शासकीय सहायता डेमो चेक दिया। साथ में तहसीलदार सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण प्रभारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि पिछले 27 जुलाई को सर्पदंश से नेहा बिंद पुत्री राजधर बिंद निवासी ग्राम कोइलरा की मृत्यु हो गयी थी। उ.प्र. सरकार द्वारा बेमौसम भारी वर्षा, आकाशीय विद्युत, आंधी तुफान, लू-प्रकोप के साथ ही प्रदेश में नाव दुर्घटना, सर्पदंश, सीवर सफाई एवं गैस रिसाव तथा बोरवेल में गिरने से होने वाली दुर्घटना को राज्य स्तरीय आपदा घोषित किया गया है। जो राज्य आपदा मोचक निधि के मानक एवं दरो से आच्छादित है। जिसके के लिए राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा अधिकृत राहत कार्य अथवा पूर्व तैयारी में लगे हुए व्यक्ति भी सम्मिलित है। मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता देय है।