Home उत्तर प्रदेश बीएसए ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

बीएसए ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

प्रशिक्षण में सिखाई गई गतिविधियों का कक्षा- कक्ष में अवश्य प्रयोग करें : राम जियावन मौर्य

KUSHINAGAR NEWS: शनिवार को नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का  बीएसए -डॉक्टर राम जियावन मौर्य  ने खंड शिक्षा अधिकारी कसया अशोक कुमार यादव के साथ निरीक्षण किया ।साथ ही शिक्षकों से शिक्षण की स्थिति की जानकारी ली, और छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत हुए ।बीएसए ने वार्डेन- अर्चना को शासनादेश के तहत शिक्षण कार्य करने ,छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसी क्रम में बीआरसी पर चल रहे एफ,एस, एन, एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित कार्यशाला में प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला।बीएसए ने कहा कि प्रशिक्षण में सिखाई गई गतिविधियों का कक्षा- कक्ष में अवश्य प्रयोग करें। प्रशिक्षण के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी कसया-अशोक कुमार यादव ने कहा कि बच्चों के  सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों की अहम भूमिका है l बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रशिक्षण ले रहे  अध्यापकों से चाहेंगे कि अपने- अपने विद्यालय पर जाकर बच्चों को निपुण करने का लक्ष्य तय करें । प्रशिक्षक गण में -आरती दुबे, आशुतोष दुबे ,अमीरुल हक अंसारी, शैलेश कुमार ,बलराम सिंह के द्वारा प्रशिक्षण कराया गया । इस अवसर पर  कार्यालय प्रमुख- जितेंद्र कुमार रावत, रवि प्रकाश गुप्ता, चैतन्य मणि ,इफ्तखार अंसारी के अलावा  प्रशिक्षण प्राप्त कर्ता उपस्थित रहे।