PRATAPGARH NEWS: मान् पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना मानिकपुर प्र0नि0 दीपनारायण मय हमराह उ0नि0 शिशिर पटेल, का० घनश्याम, का० हरेंद्र, म०आ० किरन बिन्द चालक का० जय नारायन यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त चेकिंग के दौरान थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत करेंटी मोड़ पुलिस बूथ के पास बुलाकीपुर जाने वाले रास्ते के पास से 01 अभियुक्त अमन दुबे पुत्र अरुण दुबे निवासी ग्राम समसपुर थाना चरवा जनपद कौशाम्बी़ को चोरी की 01 अदद स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल व चोरी की एक बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल व बैटरी बरामदगी के आधार पर थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 151/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त अमन दुबे पुत्र अरुण दुबे द्वारा बताया गया मैं अपने दो दोस्तों सूरज सरोज तथा वीरेंद्र सरोज के साथ चोरी करता हूं। यह मोटरसाइकिल हम तीनों लोगों ने मिलकर दिनांक 05.07.2025 की रात्रि को ग्राम माधोपुर मलाक चतुरी सोरांव जनपद प्रयागराज से चुराई थी और वीरेन्द्र सरोज के पास छुपा कर रख दी थी। हम तीनों लोगों ने इसी मोटर साइकिल का प्रयोग कर आज रात को ही यह बैटरी कोखराज हाईवे से चुरायी है और आज हम तीनों लोग मिलकर बेचने जा रहे थे। पकड़े जाने के डर से आप लोगों को देखकर हम लोग भागने लगे थे कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया। मेरे साथ मोटरसाइकिल पर सवार मेरे दो दोस्त वीरेंद्र सरोज पुत्र टेलर निवासी कोखराज बाईपास जनपद कौशांबी व सूरज सरोज पुत्र चंदपाल सरोज निवासी ग्राम समसपुर थाना चरवा जनपद कौशांबी भी थे जो भाग गए ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1-अमन दुबे पुत्र अरुण दुबे निवासी ग्राम समसपुर थाना चरवा जनपद कौशाम्बी़ ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
01. मु०अ०सं० 34/25 धारा 305ए/317(2)/317(5)/331(4) बीएनएस थाना चरवा जनपद कौशाम्बी ।
02. मु०अ०सं० 151/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ ।बरामदगी
चोरी की 01 अदद हीरो स्पेलेण्डर प्लस मोटर साइकिल
चोरी की 01 अदद बैटरी बरामद । पुलिस टीम – प्र0नि0 दीपनारायण मय हमराह उ0नि0 शिशिर पटेल, का० घनश्याम,का० हरेंद्र, म० आ० किरन बिन्द चालक का० जय नारायन यादव थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ ।







