Home उत्तर प्रदेश बीआरसी में दिव्यांग बच्चों का मेडिकल असेसमेंट कैंप संपन्न

बीआरसी में दिव्यांग बच्चों का मेडिकल असेसमेंट कैंप संपन्न

52 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए हुआ पंजीकरण

AURAIYA NEWS: अछल्दा बीआरसी में समेकित शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 52 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराया. शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम द्वारा बच्चों की विस्तृत चिकित्सकीय जांच की गई। जिला दिव्यांग बोर्ड की ओर से डॉ मनोज (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. सऊद अहमद (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. मृत्युंजय (हड्डी रोग विशेषज्ञ) तथा मेडिकल कॉलेज से आईं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शिवांगी तिवारी ने बच्चों का परीक्षण किया। इन परीक्षणों के आधार पर 25 बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिससे वे भविष्य में शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा कुलदीप सचान,कौशलेंद्र यादव, महेन्द्र पाल सिंह, सीमा देवी, उमेश कुमार, शिशुपाल सिंह, हरेकृष्णा, देवानंद सिंह नरेन्द्र कुमार, सुबोध साह, राजू यादव  एवं जीतेंद्र कुमार आदि।दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से ब्रजेश कुमार और बृजेन्द्र द्वारा दिव्यांग को उपकरण एवं पेंशन की जानकारी दी गई।