Home आस्था सरस्वती शिशु वाटिका की भैया- बहिनों द्वारा आयोजित हुआ बोलबम कांवड़ यात्रा”

सरस्वती शिशु वाटिका की भैया- बहिनों द्वारा आयोजित हुआ बोलबम कांवड़ यात्रा”

PRATAPGARH NEWS: विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु वाटिका चिलबिला पूर्वी  में आज “बोलबम कांवड़ यात्रा”का आयोजन भैया बहिनों  ने संचालिका शिशु वाटिका विभा शुक्ला के संयोजन में  किया।कांवड़ यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते भगवान भोले नाथ को सृष्टि का संघारक बताया सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाला नीलकंठ के रूप में  प्रतिष्ठित बताते हुए श्रावण मास में जलाभिषेक का महत्व बताकर भैया बहिनों को कांवड़ यात्री के रूप में लेकर  चिलबिला रेलवे स्टेशन पर स्थित शिवमन्दिर पर  जलाभिषेक कर चिलबिला हनुमान मंदिर पर जलाभिषेक कराया गया।भगवान शंकर के रूप में  भैया अनुराग पटेल एवं देवेश मिश्रा को सजाकर उनके माता पिता ने कांवड़ यात्रा की सुंदरता में चार चांद लगा दिया। वापस विद्यालय पहुंचकर भगवान स्वरूप में बने बच्चो की आरती उतारकर पूजा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी आचार्या बहिनों  प्रधानाचार्य  का सहयोग रहा।मातृ भारती की उपाध्यक्ष   शिल्पी सोनी, मंत्री सविता पांडेय, कोषाध्यक्ष मंजू प्रजापति,श्वेता उम्रवैश्य ,सुनीता पटेल ,पुष्पा पाल, गायत्री शक्ति केंद्र के परिवराजक जीतलाल आदि का  पूरी  यात्रा में सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष रूप से चिलबिला चौकी इंचार्ज अपने सहकर्मियों के साथ पूरी यात्रा में साथ चले। सभी को आभार ज्ञापित वरिष्ठ आचार्या प्रीति सिंह  द्वारा किया गया।